HomePostsAbout usContactSaved
← Back to All Posts
GOVERNMENT-JOBS

RBI Assistant Recruitment 2026: 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से भरें फॉर्म

2026-02-16By Swastika
RBI Assistant Recruitment 2026: 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से भरें फॉर्म

RBI Assistant Recruitment 2026: 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से भरें फॉर्म

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI Assistant Recruitment 2026 (पैनल वर्ष 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है | इस भर्ती के माध्यम से देश भर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 650 सहायक (Assistant) पदों को भरा जाएगा 

 

RBI Assistant Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 फरवरी, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 08 मार्च, 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा (Tentative): 11 अप्रैल, 2026
  • मुख्य परीक्षा (Tentative): 07 जून, 2026
  •  

 

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। (SC/ST/PwBD के लिए केवल पास क्लास) ।
  • आयु सीमा: 01 फरवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • भाषा ज्ञान: उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

RBI Assistant Recruitment 2026: वेतन और सुविधाएं

 

चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹58,514/- प्रति माह (HRA के बिना) वेतन मिलेगा | इसके अलावा बैंक आवास, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और त्यौहार अग्रिम जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आवेदन शुल्क

  • GEN/OBC/EWS: ₹450 + 18% GST
  • SC/ST/PwBD/EXS: ₹50 + 18% GST

 

आवेदन कैसे करें?

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।
  2. "Opportunities@RBI" सेक्शन में जाकर "Current Vacancies" पर क्लिक करें।
  3. "Recruitment for the Post of Assistant - 2025" लिंक का चयन करें ।
  4. सभी आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा कर फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।